ओबामा की दक्षिण एशियाई नीति के लिए अग्नि परीक्षा साबित होगा पाक
'फॉरेन पालिसी' नामक प्रसिद्ध जर्नल ने इस मोर्चे पर ओबामा की पहल के बारे में कुछ नामी विश्लेषकों की राय जानने की कोशिश। इन विश्लेषकों ने ग्रेड के आधार पर ओबामा के प्रदर्शन को आंका हैं। ओबामा को 11ए, 16बी, 7 सी और 1डी ग्रेड मिले हैं।
'काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस' में रसियन एंड यूरेसियन स्टडीज के वरिष्ठ फेलो स्टीफन सेस्टानोविच ने विदेश नीति के लिहाज से ओबामा को 'ए प्लस' ग्रेड दिया है, वहीं रीगन और बुश प्रशासन में अहम जिम्मेवारी निभाने वाले इलियट अब्राम्स ने ओमाबा पर मानवाधिकारों की रक्षा करने वाले लोगों का साथ छोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्हें 'डी' ग्रेड दिया है।
ड्यूक विश्वविद्यालय के पीटर फीवर ने उन्हें 'बी माइनस' ग्रेड दिया है। उनका मानना है कि दक्षिण एशिया को लेकर ओबामा की नीति सुव्यवस्थित नहीं है। इस मोर्चे पर उनका प्रदर्शन अब तब उत्साहजनक नहीं रहा है। वह कहते हैं, "मैं यह नहीं कहता कि ओबामा की नीति असफल रही है, पर निराशाजनक जरूरत रही है। ओबामा कमोबेश जार्ज बुश के रास्ते पर ही चल रहे हैं।"
बुश प्रशासन में सलाहकार रहे और अब जॉन एफ. केनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट के वरिष्ठ फेलो मेघन ओ'सुलीवन ओबामा को 'बी प्लस' ग्रेड देते हैं। उनका कहना है कि नई अमेरिकी सरकार के लिए पाकिस्तान उसकी दक्षिण एशियाई नीति के लिए अग्नि परीक्षा साबित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications