मंदी के बावजूद पारादीप बंदरगाह पर रिकार्ड यातायात
पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष के.रघुरमैया ने संवाददाताओं को बताया कि वर्ष 2007-08 में 4.244 करोड़ टन माल की तुलना में इस वर्ष रिकार्ड 4.641 करोड़ टन माल का परिवहन बंदरगाह से हुआ।
आजादी के बाद पूर्वी तट पर उड़ीसा के जगतसिंहपुर जिले में पहले बड़े बंदरगाह पारादीप को 12 मार्च 1966 में आरंभ किया गया था।
रघुरमैया ने बताया कि 2008-09 में राजस्व की दृष्टि से देश के सभी बड़े बंदरगाहों में पारादीप का तीसरा स्थान है। उन्होंने बताया कि पिछले छह वर्षो में कार्गो से मिलने वाला शुल्क दोगुना हो गया है।
बंदरगाह की संचालन आय 2008-09 में बढ़कर 700.21 करोड़ रुपये हो गई। वर्ष 2007-08 में संचालन आय 639.98 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्तीय वर्ष के 315.79 करोड़ रुपये के संचालन खर्च की तुलना में वर्ष 2008-09 में संचालन खर्च 337.72 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
बंदरगाह को और अधिक विकसित करने की परियोजना के भी मार्च 2010 तक पूरा होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications