राहुल ने ममता की तारीफ की, मुलाकात की इच्छा जताई
कोलकाता, 25 अप्रैल(आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को 'जमीन से जुड़ी असली जननेता' करार दिया है। राहुल ने ममता से मुलाकात की इच्छा भी जताई है।
बचपन में ममता से मुलाकात के अपने अनुभव का जिक्र करते हुए राहुल ने भावुक स्वर में कहा, "जब मैंे बच्चा था तो उनसे मिला था। वह मेरे पिता से मिलने आया करती थीं। उन्हें तब भी देखा था जब मेरी दादी जिंदा थीं। ममताजी से जुड़ी मेरी यादें सुखद रही हैं। लंबे समय से मैं उनसे नहीं मिला हूं। मैं उनसे मिलना पसंद करूंगा।"
राहुल ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "ममताजी जमीन से जुड़ी नेता हैं। उन्हें मैं जनता की पसंदीदा नेता मानता हूं।" उन्होंने वामदलों के खिलाफ ममता बनर्जी के संघर्ष की भी सराहना की।
उन्होंने कहा, "ममताजी की सादगी का मैं प्रशंसक रहा हूं। कई ऐसी चीजें जो लोगों को प्यारी होती हैं, उनमें ममताजी की दिलचस्पी नहीं होती। वह वाकई बेहद सादगी पंसद नेता हैं। उन्हें जनता के संपर्क में बने रहने में संतुष्टि मिलती है। लोग भी उनसे बेहद प्यार करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications