बाजार में तेजी का रुख कायम (साप्ताहिक समीक्षा)

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले सप्ताह के मुकाबले 2.78 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शुक्रवार को 11,329.05 पर बंद हुआ। पिछले शुक्रवार को सेंसेक्स 11,023.09 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' में भी पिछले सप्ताह की तुलना में 2.8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह 3,480.7 पर बंद हुआ।

पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 11,362.8 के उच्चतम और 10,715 अंक के न्यूनतम स्तर पर भी पहुंचा। निफ्टी 3,491 के अधिकतम और 3,296.9 के न्यूनतम स्तर के बीच कारोबार किया।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप में 3.67 प्रतिशत और स्मालकैप में 2.95 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सोमवार को सेंसेक्स में 43.59 अंकों की गिरावट आई और यह 10979.5 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, इस दौरान सेंसेक्स ने 11209.66 अंकों के उच्चतम स्तर तक कारोबार किया। इसी तरह निफ्टी में भी 0.22 फीसदी की गिरावट आई और यह 3377.1 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा घोषित मौद्रिक समीक्षा नीति बाजार में कोई उत्साह पैदा नहीं कर सकी। बैंक ने वित्तीय व्यवस्था में तरलता बढ़ाने के लिए प्रमुख दरों में 25 आधार अंकों की कमी की घोषणा की थी।

मंगलवर को सेंसेक्स 81.39 अंक गिरकर 10898.11 पर और निफ्टी 0.35 फीसदी गिरकर 3365.3 पर बंद हुआ। इसी तरह बुधवार को अनिश्चितता की स्थिति बनी रही और सेंसेक्स 80.57 अंक गिरकर 10817.54 पर बंद हुआ। निफ्टी 1.04 प्रतिशत गिरकर 3330.3 पर बंद हुआ।

लगातार तीन दिनों तक गिरावट में कारोबार करने के बाद गुरुवार को सेंसेक्स ने जबर्दस्त उछाल दर्ज की और यह 300 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 11134.99 पर बंद हुआ। निफ्टी 2.8 फीसदी बढ़कर 3423.7 अंकों पर बंद हुआ।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों की कमजोर स्थिति के बावजूद सेंसेक्स 194 अंकों की बढ़त के साथ 11329.05 और निफ्टी 1.67 अंकों की बढ़त के साथ 3480.75 पर बंद हुआ।

सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में शामिल रिलायंस पावर (14.8 फीसदी), विप्रो (13.6 फीसदी), रिलायंस इंफ्रा (12.4 फीसदी), एसीसी (11.5) और ग्रासिम (10.3 फीसदी) में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई।

रैनबैक्सी (5.1), मारुति (4 फीसदी), आईसीआईसी बैंक (1.5 फीसदी), एनटीपीसी (1.2 फीसदी) और ओएनजीसी (0.9 फीसदी) के शेयर सबसे ज्यादा गिरे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+