वाम दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा चुनाव के बाद : राहुल

गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैं सोचता हूं कि चुनाव परिणाम आने के बाद ये सभी चर्चाएं होंगी। चुनाव परिणाम आने से पहले सब चीजें काल्पनिक हैं।"

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात के बयान पर पूछे गए सवाल को टालते हुए राहुल ने कहा, "कोई इन काल्पनिक सवालों को काफी लंबे समय तक खींच सकता है लेकिन जहां तक मेरा सवाल है तो मैं कहूंगा कि पहले चुनाव खत्म होने दीजिए, परिणाम आने दीजिए उसके बाद देखेंगे क्या परिदृश्य बनता है।"

करात ने कहा था कि वाम दल तीसरे मोर्चे की सरकार को कांग्रेस के बाहरी समर्थन के खिलाफ नहीं है, लेकिन वाम दल कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, "मैं किसी के लिए दरवाजा खुले रखने वाला कोई नहीं होता। पार्टी में वरिष्ठ नेता हैं। यह एक समान्य परंपरा है कि पार्टी में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए कांग्रेस के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+