पश्चिम बंगाल सरकार गरीबों के लिए काम नहीं कर रही है: राहुल

वामपंथियों द्वारा तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को विकास विरोधी करार दिए जाने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "ममताजी के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना वामंपथियों के लिए आसान है, पर सच यह है कि वामपंथ की आर्थिक नीति सही नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "इन नेताओं के पास विकास को लेकर आदर्श नीति नहीं है। मैं समझता हूं कि विकास को लेकर संतुलन बनाए रखने की जरूरत होती है। हमारे पास गरीबों के लिए एक से बढ़कर एक उम्दा कार्यक्रम हैं। राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना उन्हीं में से एक है। ऐसे कार्यक्रमों से गरीबों को लाभ पहुंचाए की जरूरत है, पर मेरा मानना है कि इस मामले में यहां की वामपंथी सरकार असफल रही है।"

राहुल ने कहा कि वामपंथी सरकार गरीबों तक विकास के लाभ पहुंचाने में असफल रही। उन्होंने कहा, "वामपंथी सरकार उदारीकरण के मोर्चे पर काफी धीमी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+