उत्तर कोरिया ने नाभिकीय ईंधन का पुर्नससाधन शुरू किया

सियोल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि उसने परमाणु हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले प्लूटोनियम के उत्पादन के लिए नाभिकीय ईंधन का पुर्नससाधन फिर से आरंभ कर दिया है।

सरकारी कोरियन सेंट्रल समाचार एजेंसी ने कहा कि विदेश मंत्रालय के 14 अप्रैल के बयान के अनुसार परमाणु ईंधन के पुर्नससाधन का काम योंगब्योन परमाणु रिएक्टर में आरंभ हो चुका है।

विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस उपाय से शत्रुओं के खिलाफ परमाणु प्रतिरोध बढ़ेगा और आत्मरक्षा मजबूत होगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार कार्यक्रम समाप्त करने के संबंध में हो रही छह देशों की वार्ता का पिछले सप्ताह बहिष्कार कर दिया। इसका कारण यह था कि पांच अप्रैल को उत्तर कोरिया के रॉकेट प्रक्षेपण की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा निंदा किया जाना था।

सुरक्षा परिषद के निंदा बयान के बाद उत्तर कोरिया ने छह देशीय वार्ता से हटने और अपनी परमाणु सुविधाओं को बहाल करने की घोषणा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+