प्रधानमंत्री पद की पेशकश की गई, तो ठुकरा दूंगा: राहुल

राहुल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं दो कारणों से इंकार करुं गा..पहला यह है कि मैं कांग्रेस पार्टी के संगठन स्तर पर काम कर रहा हूं। यह जरूरी है कि गरीबोन्मुखी युवा कांग्रेस का संगठन विकसित हो।"

उन्होंने कहा, "मैं नहीं समझता कि मुझमें फिलहाल इतना है कि मैं देश का प्रधानमंत्री बन सकूं। मेरे पिता की बात और थी।"

राहुल युवा कांग्रेस के प्रभारी हैं और उनकी योजना है कि नेताओं का चयन सदस्यों के माध्यम से करवाकर उसे ज्यादा लोकतांत्रिक बनाया जाए। यह प्रयोग पंजाब में किया जा चुका है और इसे देश भर में दोहराने के लिए उन्होंने दो साल की समय सीमा रखी है।

उनके पिता राजीव गांधी 1984 में 40 साल के थे जब उनकी माता एवं देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हो जाने की वजह से उन्हें देश की कमान संभालनी पड़ी। राहुल जून में 39 साल के हो जाएंगे।

यह पूछने पर कि क्या राजनीति में उनके होने से कांग्रेस के वंशवादी होने की बात पुख्ता होगी राहुल ने पलटकर कहा, "मनमोहन सिंह गांधी परिवार के नहीं हैं और वह प्रधानमंत्री हैं।"

राहुल ने कहा, "आप मुझे गांधी के रूप में देखते हैं..मैं उसे बदल नहीं सकता। मैं गांधी परिवार से हूं। वे मेरे माता-पिता और दादा-दादी हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+