अमेरिकी पंजाबी गांव ने भारतीय जरूरतमंदों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया
स्थानीय पंजाबी अमेरिकन हेरिटेज सोसायटी ने कोष एकत्र करने के लिए गुरुवार रात को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। उल्लेखनीय है कि युबा सिटी सबसे पहले अमेरिका पहुंचने वाले पंजाबी प्रवासियों का निवास है।
अपनी वार्षिक सिख परेड के अलावा युबा सिटी दुनिया के सबसे बड़े आडू उत्पादक दीदार सिंह बैंस के कारण भी जानी जाती है।
युबा शहर के मेयर रॉरी रेमिरेज, उप मेयर काश गिल,काउंसिल के सदस्य तेज सिंह मान और काउंटी सुपरवाइजर जिम व्हाइटकर भी 10 से 1,000 डॉलर की रकम दान करने वालों में शामिल थे।
यह रकम एक गैर लाभकारी संस्था 'सहायता' के माध्यम से खर्च की जाती है। संस्था ने लुधियाना में एक अनाथालय को गोद ले रखा है। संगठन पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य शिविरों का भी संचालन करता है।
सहायता के संस्थापक हरकेश सिंह संधू हैं। पिछले वर्ष भारत में मोतियाबिंद के कारण आंखों की रोशनी गंवाने वाली दो लड़कियों से मिलने के बाद संधू ने उनकी सहायता के लिए कोष एकत्र करना आरंभ किया। एक महीने में ही संधू ने 10,000 डॉलर की रकम जुटा ली और सफलतापूर्व ऑपरेशन के बाद दोनों लड़कियों की आंखों की रोशनी वापस आ गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications