Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रभाकरण कर रहा देश छोड़ने की तैयारी

Prabhakaran
किलीनोच्ची। श्रीलंकाई सेना को इस बात की जानकारी मिली है कि लिट्टे प्रमुख वी. प्रभाकरण देश छोड़कर भागने वाला है। वह इसके लिए पनडुब्बी का इस्तेमाल कर सकता है।

सेना की 58वीं डिवीजन के जनरल-आफिसर-कमांडिंग ब्रिगेडियर शाविंद्र डीसिल्वा ने कहा कि 'इस हफ्ते आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व लिट्टे प्रवक्ता दया मास्टर ने इस बात का खुलासा किया कि प्रभाकरण देश छोड़कर भागने की तैयारी कर रहा है।'

दया से सेना को बताया कि प्रभाकरण इस वक्त अपने बेटे चा‌र्ल्स एंथनी, लिट्टे की खुफिया शाखा के प्रमुख पोट्टू अम्मन तथा सी टाइगर के प्रमुख सूसाई के साथ नो फायर जोन में मौजूद है। वह देश छोड़कर भागने की तैयारी कर रहा है और इसके लिए पनडुब्बी का इस्तेमाल कर सकता है।'

अब सिर्फ अम्मन और सूसाई का सहारा

मास्टर ने इस बात का भी खुलासा किया है कि प्रभाकरण को अब सिर्फ अम्मन और सूसाई का ही सहारा रह गया है। बाकी लिट्टे नेता प्रभाकरण का साथ छोड़ने के लिए मौके की तलाश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दया मास्टर और लिट्टे की राजनीतिक शाखा के पूर्व प्रमुख एसपी तमिलचेल्वन ने नो फायर जोन के पुतुमतालन में गत 22 अप्रैल को सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। उत्तरी मुलैत्तिवू के आसपास लिट्टे द्वारा अब भी इस्तेमाल की आशंका वाले क्षेत्रों में नौसैनिक नाकाबंदी की गई है। डीसिल्वा ने कहा, 'अप्रैल के पहले हफ्ते में लिट्टे के 613 उग्रवादी मारे गए थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+