Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नितीश की चलती नहीं बिहार में: लालू

Lalu Yadav
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार भले ही बिहार के मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनकी चलती नहीं है।

उन्होंने मुंगेर संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार एवं जनता दल (युनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह पर चुनाव पूर्व प्रशासन के सहयोग से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।

मुंगेर के फुलका में शुक्रवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू ने कहा, "ललन सिंह बहुत शातिर हैं। चुनाव जीतने के लिए वह कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है। नीतीश तो मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनके शासन में उनकी ही नहीं चलती है।"

उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोग राजद गठबंधन को वोट दे रहे हैं। उन्होंने फिरकापरस्त ताकतों के मंसूबे पर पानी फेर देने की अपील करते हुए कहा कि आज पूरे राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सुशासन का दावा करने वाली सरकार गरीबों पर जुल्म ढा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+