शानो के परिवार को एनजीओ ने गोद लिया

Delhi Map
नई दिल्ली। दिल्ली के एक विद्यालय में कथित तौर पर एक शिक्षिका द्वारा दंड दिए जाने से मौत का शिकार बनी 11 वर्षीया छात्रा शानो खान के परिवार को एक स्वयंसेवी संगठन 'जकात फाउंडेशन ऑफ इंडिया' (जेडएफआई) ने गोद लेने की घोषणा की है।

जेडएफआई के मीडिया सलाहकार वदूद साजिद ने कहा कि शानो का परिवार न केवल दुखी है बल्कि आर्थिक संकट से भी घिरा है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली के बवाना इलाके में शानो के परिवार को जमीन दी है और वहां जल्द ही उनके लिए घर बनाया जाएगा।

शानो के भाई-बहनों को मुफ्त शिक्षा

संगठन ने शानो के भाई-बहनों को ओखला स्थित अपने अनाथालय 'हैप्पी होम इंडिया' में रहने की पेशकश भी की है ताकि उन्हें मुफ्त में शिक्षा मिल सके। उल्लेखनीय है कि शानो उत्तर-पश्चिमी दिल्ली स्थित नगर निगम के एक विद्यालय में कक्षा दो पढ़ती थी।

अंग्रेजी के कुछ वर्णो को पढ़ने में असफल रहने पर पिछले हफ्ते बुधवार को विद्यालय की शिक्षिका मंजू ने उसे कथित तौर पर गर्मी में एक घंटे बाहर खड़ा कर दिया, जिस कारण वह कोमा में चली गई। शानो की तबियत बिगड़ जाने पर उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+