तेलगी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में हुई परेशानी

बेंगलुरू की एक जेल में बंद तेलगी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में भाग ले रहा था लेकिन कनेक्टिविटी ठीक न होने के कारण कई बार उसकी आवाज ही सुनाई नहीं दे रही थी। कई बाधाओं के बाद अंतत: सुनवाई पूरी हुई और तेलगी को दोषी करार दिया गया।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संजय बंसल को अपनी बातें कई-कई बार दोहरानी पड़ीं जिससे अनावश्यक रूप से देरी हुई।
ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "यह तो रोजमर्रा की बात है। कई बार तो हमें कार्यवाही निपटाने में घंटों लग जाते हैं।" आपराधिक मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता कोलिन गोंजाल्विस ने आईएएनएस से कहा, "तकनीक का इस्तेमाल किसी समस्या का हल नहीं है यह सिर्फ एक सुविधा है। हमें इसका इस्तेमाल करते समय लोगों के अधिकारों को नहीं भूलना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कैदी के मानवाधिकार का हनन होता है क्योंकि वह अपनी भावनाओं का सही तरीके से इजहार नहीं कर सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications