भाजपा और वामदलों के पास कोई दूरदृष्टि और साझा कार्यक्रम नहीं : प्रधानमंत्री (लीड-3)

कानपुर के मोतीझील मैदान में कांग्रेस की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा और वामदलों के पास न तो कोई दूरदृष्टि है और न ही कोई साझ्झा कार्यक्रम, तो ये देश की जनता को क्या दे सकते हैं। उन्होंने जनता से कहा कि आपको तय करना है कि आप अपना कीमती मत किसे देंगे।

प्रधानमंत्री ने भाजपा के उस आरोप कि संप्रग सरकार आतंकवादियों से निपटने में नाकाम रही है, का जवाब देते हुए कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)सरकार के इरादे बहुत मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि हमने आधुनिकीकरण और खास प्रशिक्षण के साथ अपनी खुफिया एजेंसियों को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि आतंकवाद के बारे में बढ़-चढ़कर बोलने वाली भाजपा के शासनकाल में देश में कंधार कांड और संसद पर हमले जैसी बड़ी आतंकी घटनाएं हुईं।

उन्होंने कहा कि मैं देश के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार में आतंकवाद से निपटने के नाम पर किसी भी धर्म या संप्रदाय को निशाना नहीं बनाया जाता है। भाजपा को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से बंटवारे की राजनीति करती है। जो देश के लिए बहुत घातक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+