मायावती सरकार ने उत्तरप्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया : प्रधानमंत्री (लीड-1)
कानपुर के मोतीझ्लाल मैदान में शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश शुरुआत से बहुत महत्वपूर्ण राज्य रहा है। इस राज्य ने देश को जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, और राजीव गांधी जैसे सक्ष्म प्रधानमंत्री दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जब से इस राज्य में गैर कांग्रेसी सरकारों का शासन आया तब से यहां विकास की गति थम गई। जबकि कांग्रेसी सरकारों के समय में प्रदेश ने बहुत तरक्की की थी।
मनमोहन ने मायावती को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार के सत्ता में आने के बाद विकास रूक गया है। सरकार गरीबों और किसानों के लिए कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती सरकार केंद्र की योजनओं और केंद्र सरकार द्वारा दी गई धनराशि का सही उपयोग नहीं कर पा रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश से कांग्रेस का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि वह यहां आपके और कांग्रेस के रिश्ते और मजबूत करने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications