अनिल अंबानी का हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त करने के मामले में चार गिरफ्तार (लीड-1)

सांताक्रूज एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक एस.एम. घुगे ने कहा, "हम अभी मामले की जांच कर रहे हैं और उस हेलीकॉप्टर की देखरेख करने वालों से पूछताछ कर रहे हैं।"

घुगे ने आईएएनएस से कहा कि पर्याप्त सबूत मिल जाने पर हर तरह के कदम उठाएं जाएंगे। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी भी शामिल होगी।

अनिल अंबानी समूह के एक सूत्र के मुताबिक अंबानी इस कारण गुरुवार को 20 मिनट की उड़ान नहीं भर पाए, जबकि उन्हें कंपनी की बोर्ड मीटिंग में हिस्सा लेना था।

गुरुवार को इस संबंध में की गई शिकायत में कहा गया था कि सात सीटों वाले 'वीटी-आरसीएल बेल 412 हेलीकॉप्टर' के ईंधन टैंक में कंकड़ और कीचड़ आदि पाए गए थे। यदि ये सारी दिक्कतें पकड़ में नहीं आई होतीं तो उड़ान भरने के बाद बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

सूत्र ने बताया कि अनिल अंबानी आमतौर पर हर गुरुवार और शुक्रवार को धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी स्थित अपने कार्यालय हेलीकॉप्टर से जाते हैं।

अनिल अंबानी रिलायंस इन्फोकॉम के नौ अधिकारियों के एक उच्चस्तरीय दल के साथ शुक्रवार की सुबह भी उसी हेलीकॉप्टर से नवी मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले थे। लेकिन जब जांच पूरी होने तक के लिए हेलीकॉप्टर को खड़ा कर दिया गया तो उन्हें नवी मुंबई अपने कार्यालय जाने में 100 मिनट का समय लगा।

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे के दक्षिणी इलाके में जहां यह हेलीकॉप्टर खड़ा था उस इलाके की देखभाल निजी ठेकेदारों द्वारा की जाती है।

हेलीकॉप्टर की देखरेख के लिए जिम्मेदार कंपनी एयर वर्क्‍स इंडिया इंजीनियरिंग के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि एक तकनीशियन ने पाया कि हेलीकॉप्टर के साथ छेड़छाड़ की गई है, क्योंकि उसने देखा कि तेल की टंकी का वाल्व कैप ठीक से बंद नहीं था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+