माता-पिता से बेहतर संबंध बच्चों को शराबखोरी से दूर रखने में मददगार

अतीत की अध्ययन रिपोटरें में यह कहा गया कि बच्चों के शराबखोरी संबंधी समस्याओं की चपेट में आने का खतरा इस पर निर्भर करता है कि वे कितनी उम्र में इस आदत की जद में आते हैं। ऐसे में माना यह गया कि कम उम्र में शराब की आदत पड़ना ही ऐसी समस्याओं की एकमात्र वजह है, जबकि नए शोध से पता चलता है कि माता-पिता की भूमिका का भी इससे खास रिश्ता है।

माता-पिता ऐसे बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, इस पर भी इन समस्याओं की गंभीरता निर्भर करती है। स्विस इंस्टीट्यूट फॉर प्रिवेंशन ऑफ अल्कोहल एंड ड्रग प्रॉब्लम्स के इमैनुएल कंट्स्चे ने कहा, "हमारे शोध से पता चलता है कि माता-पिता का संतुलित और आदर्श व्यवहार बच्चों को कम उम्र में ऐसी आदतों की चपेट में आने से रोक सकता है। "

उन्होंने दो वषरें के भीतर 364 बच्चों पर तीन बार अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है। पहले चरण के अध्ययन के दौरान जो बच्चे अपेक्षाकृत कम उम्र में इस आदत की चपेट में पाए गए थे, वे दूसरे चरण के दौरान शराबखोरी की सख्त गिरफ्त में पाए गए। इसकी वजह का पता लगाया तो यह निष्कर्ष सामने आया कि ऐसे बच्चों के प्रति उनके माता-पिता का व्यवहार संतुलित नहीं था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+