Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एटा से आसान नहीं है कल्याण की राह

राजनीति के जानकारों का मानना है कि पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी के एटा जेल में रहने के कारण यहां की राजनीतिक परिस्थितियां भाजपा के पक्ष में इस कदर बदल गई हैं कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का समर्थन भी कल्याण के लिए नाकाफी साबित हो सकता है।

एटा के एक भाजपा कार्यकर्ता ने बताया, "मुलायम को मैनपुरी और आगरा के आसपास के जिलों में कल्याण के समर्थन का लाभ लोधी मतदाताओं के रूप में मिल सकता है लेकिन कल्याण को मुलायम के साथ होने का कितना फायदा मिलता है, यह एक रहस्य है जो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।"

आगरा के जाने माने पत्रकार अफजल का कहना है कि मुलायम और कल्याण की ताजी दोस्ती को क्षेत्र के मुसलमानों ने पसंद नहीं किया है। इसलिए कांग्रेस को इसका फायदा मिल सकता है।

नासिर हुसैन नाम के एक क्षेत्रीय नेता का कहना है, "ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि मुलायम को उनके जीवन का सबसे बड़ा झटका इस बार लगने वाला है। केंद्र में किसकी सरकार बने इसके लिए अल्पसंख्यक समुदाय का रुख स्पष्ट है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+