जंगली हाथियों ने परिवार के पांच सदस्यों को मार डाला
एक वन अधिकारी ने कहा कि गुरुवार की मध्य रात्रि दो जंगली हाथी भटक कर गुवाहाटी से 320 किलोमीटर पश्चिम स्थित धुबरी जिले के बंगसाली गांव में घुस आए थे।
इलाके के एक दंडाधिकारी सईद इसफाकुर रहमान ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हाथियों ने सबसे पहले एक झोपड़े को उजाड़ डाला और एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों को मार डाला।"
रहमान ने बताया, "बगल में स्थित एक अन्य घर में सोये उसी परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी हाथियों ने घायल कर दिया। बाद में शुक्रवार की सुबह दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"
उत्पाती हाथियों ने इलाके के आसपास स्थित धान की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।
वन विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक असम में पिछले पांच वर्षो के दौरान हाथियों ने 277 लोगों को मार डाला है। उसी समयावधि के दौरान 269 हाथियों ने भी अपनी जान गंवाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications