अंतिम कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुए बाजार (राउंडअप)
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को यूं तो सभी सेक्टरों ने बढ़त में कारोबार किया लेकिन बैंकिंग, दूरसंचार, पूंजीगत वस्तुओं और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं आदि सेक्टरों के शेयरों में दिन के दूसरे सत्र में अच्छी लिवाली हुई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 14.48 अंकों की तेजी के साथ 11,149.47 पर खुला। दिन के कारोबार के अंत में यह 194.06 अंकों यानी 1.74 फीसदी की तेजी के साथ 11,329.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने आज 11,362.88 के उच्चतम और 11,070.33 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप शेयरों में भी तेजी आई। मिडकैप सूचकांक जहां 65.91 अंकों की तेजी के साथ 3,600.09 पर बंद हुआ वहीं स्मालकैप सूचकांक 68.48 अंकों की बढ़त के साथ 4,068.26 पर रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 0.10 अंक की गिरावट के साथ शुक्रवार को 3,423.60 पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 57.05 अंकों यानी 1.67 फीसदी की बढ़त के साथ 3,480.75 पर बंद हुआ। निफ्टी ने आज 3,491.35 के उच्चतम व 3,402.90 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और कारोबार के दौरान यहां 1,533 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 972 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications