नेपाली सेना ने तख्तापलट की खबरों को गलत बताया

सुदेशना सरकार

काठमांडू, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाली सेना ने शुक्रवार को मीडिया में आई उन खबरों को काल्पनिक और निराधार करार दिया है जिनमें कहा गया था कि सेना देश में तख्तापलट करने की योजना बनाई थी।

यहां के एक बड़े मीडिया समूह के दो समाचार पत्रों ने शुक्रवार को कुछ गुमनाम सैनिक अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी कि पूर्व माओवादी सुरक्षा बलों पर नियंत्रण न कर सकें, इसके लिए तख्तापलट की योजना बनाई गई थी।

सेना की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि तख्तापलट से जुड़ी खबरें काल्पनिक और गलत हैं। सेना का कहना है, "सेना एकजुट, अनुशासित और निर्देशों के क्रम में श्रृंखलाबद्ध है। यह देश की आजादी, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति समर्पित है।"

इससे पहले नेपाली समाचार पत्र 'कांतिपुर' और इसके सहयोगी अंगेजी समाचार पत्र 'काठमांडू पोस्ट' ने खबर दी कि सेना की योजना माओवादी नेताओं, मंत्रियों और दूसरे बड़े लोगों को गिरफ्तार करने की थी। इन दोनों अखबारों की मानें तो सेना पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र को भी गिरफ्तार करने वाली थी।

अखबारों की रिपोर्ट में कहा गया है, "प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड, विपक्षी नेता गिरिजा प्रसाद कोइराला और कई अन्य नेताओं को जनता से अलग-थलग कर दिया जाता।"

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सेना के अधिकारियों ने तख्तापलट की योजना उस समय बनानी शुरू की थी जब माओवादी सरकार सेना प्रमुख जनरल रूकमंगूद कतवाल को हटाने की कोशिश की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+