Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तीसरे चरण में 30 अप्रैल को होगा 1567 उम्मीदवारों का फैसला

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की 107 संसदीय सीटों पर 30 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में 1567 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। विश्व के सबसे बड़े इस लोकतंत्र की 544 में से अब तक 265 सीटों पर पहले और दूसरे चरण के तहत मतदान संपन्न हो चुका है।

इस चरण में गुजरात की 26, मध्य प्रदेश की 16, उत्तर प्रदेश की 15, पश्चिम बंगाल की 14, बिहार और कर्नाटक की 11-11, महाराष्ट्र की 10 और जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, दादरा एवं नागर हवेली और दमन दीव की एक-एक संसदीय सीटों पर मतदान होगा।

तीसरे चरण में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 102, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 95, कांग्रेस 93, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) 9, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 15, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 19 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 8 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस ने इस चरण में 11, भाजपा ने छह, बसपा ने तीन, भाकपा ने दो और माकपा ने एक महिला उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है।

पांच चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 124 और दूसरे चरण में 141 सीटों पर मतदान हो चुका है। तीसरे चरण की 107 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो जाने के बाद देश भर की 372 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका होगा। चौथे और पांचवें चरण में क्रमश: 85 और 86 सीटों पर मतदान होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+