ओबामा ने कहा, दुनिया से नफरत खत्म हो
वाशिंगटन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को यहूदी नरसंहार स्मरण दिवस के मौके पर चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा घृणा के समूल नाश की इच्छा पर निर्भर करेगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने कहा कि इतिहास से मिला सबक यह मांग करता है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय नरसंहार जैसी बुराइयों पर मजबूत प्रतिक्रिया दे। उन्होंने कहा कि सूडान के डार्फुर क्षेत्र में चल रहा विवाद नरसंहार का ही व्यापक रूप माना जाता है।
उन्होंने कहा कि सभी के पास हर दिन एक मौका है कि वे मुसीबतों के खिलाफ लड़ने में अपना दायित्व निभाएं।
ओबामा ने उन लोगों पर निशाना साधा जो इस बात को नहीं मानते की यहूदियों का नरसंहार हुआ था। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद का नाम नहीं लिया जिन्होंने पहले नरसंहार पर सवाल खड़े किए थे।
गौरतलब है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी की नाजीवादी हुकूमत के दौरान 60 लाख यहूदियों को मार दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications