नया सऊदी कानून बांग्लादेशी कामगारों के लिए लाभदायक
नया कानून बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सऊदी अरब यात्रा की पूर्व संध्या पारित किया गया। सऊदी अरब के संस्कृति और सूचना मंत्री अब्दुल अजीज खोजा ने बताया कि काम में परिवर्तन पुराने और नए नियोक्ता के बीच आपसी सहमति होने पर किया जाएगा।
सऊदी अरब की मंत्रिपरिषद द्वारा पारित कानून के मुताबिक सरकारी कार्यालयों में संचालन, रखरखाव, खानपान और सफाई आदि का काम देखने वाली कंपनियों के कर्मचारी अब अपना रोजगार बदल सकेंगे।
बांग्लादेश के समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी श्रमिक कार्यरत हैं। प्रवासी कल्याण और विदेश में रोजगार संबंधी मंत्रालय के एक अधिकारी ने पत्र को बताया कि कम वेतन तथा अन्य कारणों से काम छोड़ने वाले बांग्लादेशी श्रमिकों को इससे बहुत लाभ होगा।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में कामगारों के काम बदलने पर प्रतिबंध होने के कारण बांग्लादेशी कामगार या तो अवैध रूप से काम करने पर मजबूर थे या फिर उन्हें स्वदेश लौटना पड़ता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications