तसवीरें कहेंगी दिल्ली की कहानी
नई दिल्ली, 24 अप्रैल(आईएएनएस)। ऐतिहासिक नगर दिल्ली के उद्भव और विकास की कहानी तस्वीरें कहेंगी। शुक्रवार से यहां छह महीनों तक ऐसी चित्र प्रदर्शनी जारी रहेगी जो दिल्ली की विकास यात्रा पर केंद्रित होगी।
'दिल्ली-6 नामक' यह फोटो प्रदर्शनी इस शहर के छह पहलुओं- दिल्ली के उद्भव, दिल्ली के मिजाज, दिल्ली के फैशन, दिल्ली के बाजारों, दिल्ली के स्मारकों, दिल्ली की यात्रा-पर केंद्रित होगी।
इस पहल के तहत दिल्ली की गलियों और नुक्कड़ों पर आधारित फोटोग्राफी सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद नए फोटोग्राफरों के प्रशिक्षण के लिए भी सत्रों का आयोजन किया जाएगा। स्टूडियो में दिए जाने वाले इस प्रशिक्षण का मुख्य फोकस होगा संगत विषयों पर यथार्थवादी फोटोग्राफी की बारीकियों से अवगत कराया जाना।
सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफी को दिल्ली-6 चित्र प्रदर्शनी के अंत में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए नवंबर में 'बेस्ट ऑफ दिल्ली-6' प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। हांगकांग स्थित ऑनलाइन गैलरी फुस्चिाया ट्री द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा। इसकी प्रबंध निदेशक चंदा चौधरी बर्राई ने कहा, "हमारा उद्देश्य है दिल्ली के सभी पहलुओं पर प्रकाश डालना।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications