दूसरा चरण: कड़ी सुरक्षा में मतदान

कुल 17,130 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 17,109 मतदान केन्द्र मुख्य तथा 21 सहायक मतदान केन्द्र हैं। लगभग 1.7 करोड़ मतदाता 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
यूपी में 17 सीटों पर मतदान
राज्य के लगभग 2.48 करोड़ मतदाता 17 सीटों पर खड़े 324 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य के कुल 22,089 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
कर्नाटक में 17 सीटों पर मतदान
कर्नाटक में दूसरे चरण में राज्य की 17 सीटों पर मतदान हो रहा है। राज्य में लगभग 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनावी मैदान में कुल 271 उम्मीदवार हैं। राज्य में कुल 28,997 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और लगभग 100,000 मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है।
उड़ीसा में सुरक्षा कड़ी
नक्सलियों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किये जाने के बाद उड़ीसा में भी चाक चौबंद सुरक्षा है। यहां पर दूसरे व अंतिम चरण में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता 11 लोकसभा सीटों पर 84 और 77 विधानसभा सीटों पर 688 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मध्यप्रदेश में 13 सीटें
मध्यप्रदेश में दूसरे चरण में 13 संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है। यहां कुल 198 उम्मीदवार हैं और लगभग 1.71 करोड़ मतदाता हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 25 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां लगभग 3.77 करोड़ मतदाता 372 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं त्रिपुरा की दो लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है। यहां 20.8 लाख मतदाता 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications