अब पुतिन के नाम पर आइसक्रीम

इस वर्ष लगभग 60 टन पुतिन आइसक्रीम की बिक्री हुई। इसके पैकेट पर रूस का झंडा भी बना हुआ है। वहीं पुतिन के नाम के दुरुपयोग को लेकर सत्तारूढ़ युनाइटेड रशिया पार्टी में गहरी नाराज़गी है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'नोवाया गजेटा' नामक समाचार पत्र के हवाले से बताया कि लिपेज्क स्थित पार्टी की स्थानीय शाखा में पुतिन के नाम के दुरुपयोग को लेकर नाराजगी है। पत्र के मुताबिक आइसक्रीम कंपनी के सभी प्रबंधक पार्टी के जिम्मेदार सदस्य हैं।


Click it and Unblock the Notifications