भाजपा, कांग्रेस से गठबंधन नहीं: पटनायक

Naveen Patnaik
नई दिल्ली। उड़ीसा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा है कि अब उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या कांग्रेस दोनों में से किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

पटनायक ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा, "बीजद के लिए भाजपा या कांग्रेस के साथ गठबंधन करना संभव नहीं है।" उन्होंने कहा कि चुनाव बाद उनकी प्राथमिकता गैर भाजपा और गैर कांग्रेस सरकार के गठन पर होगी।

यह पूछे जाने पर कि उड़ीसा में बहुमत न मिलने पर उनकी पार्टी भाजपा से दोबारा गठबंधन करेगी तो पटनायक ने कहा, "हमें पूरा यकीन है कि हम अकेले बहुमत हासिल कर लेंगे।" पटनायक ने कहा कि पिछले वर्ष कंधमाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद भाजपा के साथ चलना असंभव हो गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+