Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'भारत की ओबामा हैं मायावती'

Mayawati on Newsweek
नई दिल्‍ली। अमेरिका की प्रख्‍यात मैगज़ीन 'न्‍यूजवीक' ने उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को भारत की ओबामा करार दिया है। मैगज़ीन ने अपनी कवर स्‍टोरी में मायावती की सोशल इंजीनियरिंग को अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की सोशल इंजीनियरिंग से मिलती-जुलती बताया है। यही नहीं न्‍यूजवीक के कवर पेज पर मायावती की फोटो तक छापी गई है।

माया, आबामा में समानताएं और विषमताएं

मैगज़ीन ने ओबामा और मायावती की तुलना करते हुए लिखा है कि जिस तरह मायावती ने उत्‍तर प्रदेश में इतिहास रचा है, उसी तरह ओबामा ने अमेरिका में। लिखा गया है कि मायावती स्‍थापित मान्‍यताओं को तोड़ने में कहीं अधिक तेज साबित हुई हैं।

आलेख के मुताबिक ओबामा और मायावती दोनों ही पिछड़े वर्ग से आए हैं। दोनों ने अपने बल पर सब हासिल किया है। दोनों ही अपने दौर के अपने देश के नेताओं की तुलना में युवा हैं। यही नहीं मैगजीन ने दोनों की असमानताओं का भी जिक्र किया है, जिसमें मायावती की आर्थिक पृष्‍ठभूमि, पढ़ाई लिखाई, आदि ओबामा से काफी अगल रही। मायावती पर आय से अधिक की संपत्ति रखने और भ्रष्टाचार का भी आरोप लगा है, जबकि ओबामा पर ऐसा कोई आरोप नहीं है।

प्रधानमंत्री बनना मुश्किल

मैगज़ीन ने अपने आलेख में कहा है कि मायावती का भारतीय प्रधानमंत्री बनना मुश्किल है। उसका कारण है उनके द्वारा सामाजिक मान्‍यताओं को तोड़ना। अगर वो प्रधानमंत्री बन गई तो शायद भारत में सामाजिक बिखराव भी हो सकता है। हां यह जरूर हो सकता है कि गठबंधन के दौर में माया किंग मेकर के रूप में उभरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+