झारखंडः सीआरपीएफ कैंप पर नक्सली हमला

Jharkhand Maoists
रांची। झारखंड में गुरुवार तड़के नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कैंप पर हमला बोल दिया। वहीं बुधवार देर रात पलामू जिले के चियांकी रेलवे स्टेशन पर भी विस्फोट किए।

पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने पश्चिमी सिंघभूम जिले में सीआरपीएफ कैंप पर हमला बोल दिया। अधिकारियों के अनुसार नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी भी हुई।

दूसरी ओर बुधवार देर रात पलामू जिले के चियांकी रेलवे स्टेशन पर नक्सलियों ने विस्फोट किए। नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन के बाहरी के केबिन को बम से उड़ा दिया। बुधवार को नक्सलियों ने गिरिडीह- डुमरी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। राज्य में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। आठ सीटों में से छह सीट नक्सल प्रभावित हैं। राज्य में पहले चरण में हुई हिंसा में नौ लोग मारे गए थे।

असम में जवान शहीद

असम के उत्तरी कछार पहाड़ी जिले में अलगाववादी विद्रोहियों ने मतदान के दौरान ड्यूटी कर रहे जवानों पर घात लगाकर कर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया।

पुलिस प्रवक्ता ए दास के मुताबिक विद्रोहियों ने उत्तरी कछार पहाड़ी जिले की तीन जगहों पर सेना के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सेना पर हमला प्रतिबंधित संगठन दिमा हाओलाम दाओगा (डीएचडी) के विद्रोहियों ने किया। इन्हें ब्लैक विडो के नाम से जाना जाता है।

यूपी में सपा विधायक नजरबंद

उत्‍तर प्रदेश के सुल्तानपुर और श्रावस्ती में कांग्रेस, भाजपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की खबर है। सुल्तानपुर में चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचने की आशंका के मद्देनजर इसौली से सपा विधायक इंद्रभद्र सिंह ऊर्फ सोनू यादव समेत कुछ और नेताओं को नजरबंद कर दिया है।

इसके अलावा सुल्तानपुर के जगदीशपुर इलाके में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। जगदीशपुर के थाना-प्रभारी पंकज तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि दोनों प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं के बीच खौरी मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर झ्झड़प हुई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। श्रावस्ती के में कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ताओं के बीच झ्झड़प की भी खबरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+