केंद्र में होगी संप्रग की सरकार: लालू

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में लालू प्रसाद ने कहा कि संप्रग में वामपंथियों तथा तीसरे मोर्चे के लिए भी दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि संप्रग को गैर सांप्रदायिक किसी दल या गठबंधन से कोई दुश्मनी नहीं है।
लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को जनता पहचान चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications