गहरे संकट में फंसे 5 देशों में पाकिस्तान भी शामिल

पाकिस्तान के अलावा मेक्सिको, यूक्रेन, वेनेजुएला और अर्जेटीना गहरे संकट में शामिल पांच देशों में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पांच देशों को निगरानी सूची में शामिल किया गया है। ये पांच देश हैं लातविया, क्रोएशिया, कजाकिस्तान, वियतनाम और बेलारूस।

यूएस न्यूज और वर्ल्ड रिपोर्ट के मुताबिक गत अक्टूबर में पाकिस्तान लगभग दीवालिया होने की कगार पर आ चुका था। विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और अन्य संस्थाओं द्वारा दिए गए 10 अरब डॉलर के ऋण ने उस समय उसकी सहायता की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि एडीबी ने अगले वित्त वर्ष के दौरान पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के चार फीसदी की दर से विकसित होने की बात कही है लेकिन देश की राजनीतिक परिस्थितियां खराब हैं और वह दुनिया के चुनिंदा अस्थिर देशों में है।

रिपोर्ट में व्हाइट हाउस के आतंकवाद विरोधी सलाहकार डेविड किलकुलेन के हवाले से कहा गया है कि अगले कुछ महीनों में पाकिस्तान राजनीतिक रूप से ढहने की कगार पर पहुंच सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+