चुनाव बाद बसपा से गठजोड़ पार्टी की भारी भूल होगी : कटियार

फैजाबाद के कटरा में वोट डालने के बाद एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कटियार ने कहा कि चुनाव के बाद हमें बसपा की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की अगुवई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को इतनी सीटें मिलेंगी कि उसे बसपा से गठजोड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चुनाव बाद सरकार बनाने के लिए यदि बसपा से गठजोड़ करती है तो यह पार्टी की भारी भूल होगी। बसपा अध्यक्ष मायावती को समर्थन देकर तीन बार मुख्यमंत्री बनाना भाजपा की भारी भूल थी।

हिंदुत्व और राम मंदिर के बारे में पूछे जाने पर कटियार ने कहा, "राम मंदिर इस चुनाव में प्रमुख मुद्दा है। हम इस मुद्दे को कैसे हल करेंगे इसका खुलासा अभी नहीं करूंगा।"

कटियार ने लोकसभा का पिछला चुनाव लखीमपुर खीरी से लड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह इस बार अंबेडकरनगर संसदीय सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+