चुनावी िंहंसा : झारखंड में सीआरपीएफ कैंप पर हमला, असम में जवान शहीद (लीड-1)

झारखंड में गुरुवार तड़के नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कैंप पर हमला बोल दिया। वहीं उन्होंने मतदान केंद्रों के समीप बारुदी सुरंग विस्फोट भी किया। इससे पूर्व नक्सलियों ने बुधवार देर रात पलामू जिले के चियांकी रेलवे स्टेशन पर भी विस्फोट किए।

पुलिस के अनुसार गिरिडीह जिले के कालामाझो गांव में बारुदी सुरंग विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए, जिसमें दो मतदानकर्मी शामिल थे। ये सभी मतदान केंद्र जा रहे थे। इसके अलावा जमशेदपुर के बाटो मतदान केंद्र के समीप भी नक्सलियों ने बारुदी सुरंग विस्फोट किया।

गुरुवार तड़के नक्सलियों ने पश्चिमी सिंघभूम जिले में सीआरपीएफ कैंप पर हमला बोल दिया। अधिकारियों के अनुसार नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी भी हुई। दूसरी ओर बुधवार देर रात पलामू जिले के चियांकी रेलवे स्टेशन पर नक्सलियों ने विस्फोट किए।

नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन के बाहरी के केबिन को बम विस्फोट से उड़ा दिया। पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने गिरिडीह- डुमरी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था।

उधर असम के उत्तरी कछार पहाड़ी जिले में अलगाववादी विद्रोहियों द्वारा सेना पर घात लगाकर किए गए हमले में एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो घायल हो गए। सेना पर हुए हमले के संबंध में पुलिस प्रवक्ता ए.दास ने आईएएनएस को बताया कि विद्रोहियों ने उत्तरी कछार पहाड़ी जिले की तीन जगहों पर सेना के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

दास ने कहा कि हमले में एक जवान शहीद हो गया और दो घायल हो गए। सेना पर हमला प्रतिबंधित संगठन दिमा हाओलाम दाओगा (डीएचडी) के विद्रोहियों ने किया था। इन्हें ब्लैक विडो के नाम से जाना जाता है। उत्तरी कछार पहाड़ी जिले में 16 अप्रैल को मतदान हुआ था।

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचने की आशंका के मद्देनजर इसौली से सपा विधायक इंद्रभद्र सिंह ऊर्फ सोनू यादव समेत कुछ और नेताओं को नजरबंद कर दिया है। यह जानकारी सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक संजय श्रीवास्तव ने आईएएनएस को दी।

इसके अलावा सुल्तानपुर के जगदीशपुर इलाके में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। जगदीशपुर के थाना-प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

उधर श्रावस्ती के गिलौला में कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ताओं के बीच झ्झड़प की भी खबरें हैं। पुलिस के मुताबिक बसपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता मतदान केंद्र के बाहर बसपा प्रत्याशी रिजवान जहीर के खिलाफ भड़का रहे थे।

उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में आंध्र प्रदेश की 20, असम की 11, बिहार की 13, गोवा की दो, जम्मू-कश्मीर की एक, कर्नाटक की 17, मध्य प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 25, उड़ीसा की 11, त्रिपुरा की दो, उत्तर प्रदेश की 17 और झारखंड की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+