पाक दुनिया के लिए बड़ा खतरा : हिलेरी

क्लिंटन ने बुधवार को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की विदेशी मामलों की समिति के समक्ष कहा, "मुझे लगता है कि पाकिस्तानी सरकार कुछ हिस्सों को तालिबान और अन्य चरमपंथियों के लिए स्वेच्छा से छोड़ रही है।" उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी नीतियों के असफल होने के कारण पाकिस्तान के आतंकवादियों के हाथों में चले जाने की आशंका है।
क्लिंटन ने कहा परमाणु क्षमता संपन्न राष्ट्र होने के कारण पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति खराब होने से अमेरिका और दुनिया भर के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। क्लिंटन की चेतावनी उस समय आई है जब पाकिस्तान की स्वात घाटी पर तालिबानियों का नियंत्रण स्थापित हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications