आतंकवाद से मुकाबले में पड़ोसियों की मदद लेंगे : बांग्लादेश
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने गुरुवार को गृह राज्य मंत्री तंजीम अहमद सुहेल ताज के हवाले से यह खबर दी। प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी माने जाने वाले सुहेल ताज 17 सदस्यीय उस समिति के प्रमुख है जिसका गठन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने और अपनी गतिविधियों के बारे में जनमत तैयार करने के लिए किया गया है।
सुहेल ताज ने कहा, "समिति सूचनाओं को एकत्र करेगी और उनका विश्नेषण करेगी। इसके बाद यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेगी।"
उन्होंने कहा कि समिति आतंकवाद से मुकाबले के लिए रणनीतियां भी बनाएगी। आतंकवाद में संलिप्त बांग्लादेशियों की पकड़ने के लिए समिति आवश्यक कदम उठाएगी और पड़ोसी देशों की मदद भी लेगी।
सुहेल ताज ने कहा है कि प्रधानमंत्री के सऊदी अरब से लौटने के बाद मंत्रिमंडल की अगली बैठक में आतंकवाद पर गृह मंत्रालय एक संपूर्ण रिपोर्ट पेश करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications