पाक को भारत के प्रति रवैया बदलना चाहिए : अमेरिका

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारी जनरल डेविड पेट्रियस ने कहा है कि पाकिस्तानी नेताओं को यह समझना चाहिए कि उन्हें असली खतरा देश के भीतर पल रहे चरमपंथियों से है न कि पड़ोसी देश भारत से।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के प्रति अपना रवैया बदलना चाहिए। गत माह अमेरिकी सेना के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ एडमिरल माइकल मुलेन ने कहा था कि कश्मीर को लेकर भारत के साथ तनाव होने के कारण पाकिस्तान कट्टरपंथियों का ठीक से मुकाबला नहीं कर पा रहा।

अफगानिस्तान और इराक में लड़ रही अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान के नेतृत्वकर्ता पेट्रियस ने मंगलवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय में कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व के लिए जरूरी है कि वह किसी भ्रम में पड़े बिना इस समस्या का सामना करे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का अफगानिस्तान की सीमा से लगा इलाका बलवाइयों के लिए ऐशगाह बना हुआ है और पाकिस्तान की मदद करके हम उन्हें यह समझाना चाहते हैं कि असली खतरा उनके देश के भीतर है न कि भारत से।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+