मध्य प्रदेश में 47 फीसदी मतदान हुआ (राउंडअप)

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ज़े एस़ माथुर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 13 सीटों में से दो पर मामूली विवाद की घटनाओं को छोड़कर मतदान पूरी तरह शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ। राज्य में सबसे अधिक 63़.28 प्रतिशत मतदान छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र में हुआ जबकि सबसे कम मतदान 34़ 49 प्रतिशत खजुराहो संसदीय क्षेत्र में रहा। इसके अलावा सतना में 50़ 72, रीवा में 48़ 08, सीधी में 45़ 64, शहडोल में 46़ 27, जबलपुर में 45़ 24, मंडला में 48़12, बालाघाट में 50़82, होशंगाबाद में 48़ 46, विदिशा में 41़ 86, भोपाल में 42़ 57 और बैतूल में 45़ 98 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

जिन 13 संसदीय क्षेत्रों में आज मतदान हुआ है,वहां कुल 198 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज जिन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है,उनमें छिन्दवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ, विदिशा से भाजपा की सुषमा स्वराज, मंडला से भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते, भोपाल से कैलाश जोशी और सीधी से निर्दलीय वीणा सिंह प्रमुख है।

माथुर ने बताया कि रीवा और होशंगाबाद संसदीय क्षेत्रों के दो-दो मतदान केन्द्रों पर झड़पों की खबरें मिली है। रीवा के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के मझगवां मतदान केन्द्र में दो दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। त्योथर के डोडाकला में दिन भर किसी ने वोट नहीं डाला और शाम साढ़े चार बजे कुछ लोग पहुंचे और ईवीएम मशीन ले भागे। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के उदयपुरा के रामखिरिया और नरहटा मतदान केन्द्रों में जबरदस्ती मतदान की कोशिश हुई है। निर्वाचन अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद ही यहां पुनर्मतदान पर विचार होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी माथुर के मुताबिक प्रदेश के 10 मतदान केन्द्र ऐसे रहे जहां एक भी वोट नहीं पड़ा।

प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बालाघाट के लांजी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार की सुबह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की ओर से चुनाव बहिष्कार के लिए पोस्टर और पर्चे बांटे गए थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ज़े एस़ माथुर ने बताया है कि इन क्षेत्रों में शान्तिपूर्वक चुनाव कराने के लिए हेलीकाप्टर से नजर रखी गई। बालाघाट के कलेक्टर गुलशन भामरा ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार की सुबह देवरबेली पुलिस चौकी क्षेत्र में हर्रा डेही गांव में बारूदी सुरंग मिली थी, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+