उत्तरप्रदेश में हुआ 44 फीसदी मतदान (राउंडअप)

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक 16 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत कुछ कम रहा। पहले चरण में राज्य में 48 फीसदी मतदान हुआ था।

सुबह सात बजे से शुरू मतदान की रफ्तार शुरुआती घंटों में धीमी रही, लेकिन जैस-जैसे दिन ढलता गया मतदान केंद्रों पर कतारें लंबी होने लगीं। दोपहर दो बजे तक राज्य में करीब 26 फीसदी मतदान हुआ।

राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त अनुज कुमार विश्नोई ने गुरूवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि राज्य में 44 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 52 फीसदी मतदान अंबेडकरनगर सीट पर जबकि सबसे कम 39 फीसदी मतदान कौशांबी सीट पर हुआ।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में उनकी बहन प्रियंका गांधी के डेरा डालने और लोगों से घरों से निकल कर वोट डालने की अपील करने के बावजूद कम लोग मतदान केंद्रों पर आए। यहां केवल 40.1 फीसदी मतदान हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी में 44 फीसदी मतदान हुआ था।

विश्नोई ने कहा कि सत्रहों सीटों पर छुटपुट झड़पों को छोड़कर कहीं से अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। उन्होंने कहा कि राज्य के कुल 22,089 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मतदान के दौरान सुल्तानपुर और श्रावस्ती में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं के बीच छिटपुट झड़पें हुईं। इसके अलावा बांदा, अंबेडकरनगर , डुमरियागंज, अमेठी और प्रतापगढ़ में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में खराबी के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ।

राज्य के लगभग 2.48 करोड़ मतदाताओं ने 324 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में बंद कर दिया है। इस चरण में राहुल गांधी, विनय कटियार, बेनी प्रसाद वर्मा, संजय सिंह और रेवती रमण सिंह जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+