दूसरा चरण: 140 सीटों पर मतदान जारी (लीड-1)

दूसरे चरण में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और झारखंड की विभिन्न सीटों पर मतदान जारी है।

222,350 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव मैदान में कुल 2,034 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसी चरण में आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है।

जिन 140 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, उनमें आंध्र प्रदेश की 20, असम की 11, बिहार की 13, गोवा की दो, जम्मू-कश्मीर की एक, कर्नाटक की 17, मध्य प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 25, उड़ीसा की 11, त्रिपुरा की दो, उत्तर प्रदेश की 17 और झारखंड की आठ सीटें शामिल हैं।

इस चरण में कांग्रेस के राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी, केंद्रीय मंत्री शरद पवार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, कमलनाथ, रघुवंश प्रसाद सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नाडिस जैसे प्रमुख नेता चुनाव मैदान में हैं।

इस बीच झारखंड में गुरुवार तड़के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सीआरपीएफ कैंप पर नक्सली हमले की खबर है। अधिकारियों के अनुसार नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी भी हुई।

दूसरी ओर बुधवार देर रात पलामू जिले के चियांकी रेलवे स्टेशन पर नक्सलियों ने विस्फोट किया। नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन के बाहरी के केबिन को बम विस्फोट से उड़ा दिया। पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने गिरिडीह-डुमरी मार्ग अवरुद्ध कर दिया था।

असम के उत्तरी कछार पहाड़ी जिले में अलगावादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+