बिहार में 44 प्रतिशत हुआ मतदान

पटना, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की 13 लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया। छिटफुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस दौरान 44 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य निर्वाचन विभाग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अंशुमाली ने बताया कि बिहार में कुल 44 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र में 52 प्रतिशत लोगों ने मत डाला।

प्रथम चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों में 46 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

राज्य के वाल्मीकिनगर, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, हाजीपुर, उजियारपुर तथा समस्तीपुर संसदीय क्षेत्रों में मतदान संपन्न हुआ।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि चुनाव के दौरान छिटफुट घटनाओं को छोड़कर कहीं बड़ी वारदात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सभी क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

दूसरे चरण के लिए कुल 17,130 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। इनमें 17,109 मतदान केन्द्र मुख्य तथा 21 सहायक मतदान केन्द्र शामिल थे।

संपन्न हुए चुनाव क्षेत्र में 189 उम्मीदवारों के भाग्य इवीएम में बंद हो गया। इनमें केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, शकील अहमद, रघुनाथ झा, अखिलेश प्रसाद सिंह, रघुवंश प्रसाद सिंह, रामविलास पासवान, फिल्मकार प्रकाश झा, सांसद साधु यादव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह, पूर्व मंत्री जार्ज फर्नाडीस, पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास आदि दिग्गज नेता शामिल हैं। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में 13 सीटों के लिए प्रथम चरण में 16 अप्रैल को मतदान हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+