ए.क्यू.खान दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु प्रसारक : अमेरिका
वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान के बारे में कहा है कि संभवत: वह परमाणु प्रौद्योगिकी के सबसे बड़े प्रसारक हैं लेकिन अमेरिका उनके बारे में जानकारी देने को पाकिस्तान की आर्थिक सहायता से जोड़ने का इच्छुक नहीं है।
हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की विदेशी मामलों की समिति में रिपब्लिकन पार्टी के माइकल मैक्कुअल के सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि ए.क्यू.खान दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु प्रसारक है। उसके द्वारा किए गए नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि खान का तंत्र अब ध्वस्त हो गया है। खान के साथ इस कार्य में शामिल लोगों को हटा दिया गया है या फिर वे जेल में हैं और इस संबंध में उपयोगी जानकारी जुटाने का कार्य जारी है।
मैक्कुअल के पाकिस्तान को दी जाने वाली असैनिक सहायता को खान के बारे में दी गई सूचनाओं से संबंधित करने के प्रश्न पर हिलेरी ने कहा कि पाकिस्तान की पिछले आठ वर्षो से बिगड़ती हालत सभी देख रहे हैं। उसकी सहायता को इस मामले से जोड़ना उचित नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications