बिहार में दूसरे चरण का चुनाव संपन्न
राज्य के वाल्मीकिनगर, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, हाजीपुर, उजियारपुर तथा समस्तीपुर संसदीय क्षेत्रों में आज मतदान संपन्न हुआ।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि चुनाव के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं कोई वैसी बड़ी वारदात नहीं हुई, जिसकी आशंका जताई जा रही थी। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सभी क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
आज संपन्न हुए मतदान में जिन 189 उम्मीदवारों का भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (इवीएम) में बंद हो गया, उनमें केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, रामविलास पासवान, अली अशरफ फातमी, शकील अहमद, रघुनाथ झा और अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा जार्ज फर्नाडीस जैसे दिग्गज नेता और फिल्मकार प्रकाश झा शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications