दूल्हा बारात लेकर पहुंचा वोट डालने

यह वाकया है मध्य प्रदेश के होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के नरसिंहपुर जिले का। जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर साली चौका गांव में रहने वाले नृत्य गोपाल साहू के बेटे संदीप साहू की गुरूवार को शादी है।

उनकी बारात गाडरवाड़ा जाना है, जहां वह सागर जिले के बम्होरी गांव में रहने वाली प्रियंका को अपना जीवन साथी बनाने जा रहे है।

घर से बारात गाडरवाड़ा जाने के लिए निकली तो संदीप ने पहले वोट डालने की इच्छा जताई। फिर क्या था, आगे-आगे बजते बैंड बाजे की धुन पर नाचते बाराती तथा घोड़ी पर बैठा दूल्हा पूरी बारात के साथ मतदान केन्द्र पर जा पहुंचे। संदीप ने वोट डाला और फिर चल दिए अपने जीवन संगिनी को लेने के लिए गाडरवाड़ा।

वोट डालने के बाद संदीप ने कहा कि उन्हें लोकतंत्र में वोट डालने का अधिकार मिला है, यह किसी यज्ञ से कम नहीं है और इस यज्ञ में हर किसी को आहूति देना चाहिए। वह भी देश के जिम्मेदार नागरिक हैं इसीलिए उन्होंने जीवन संगिनी के गले में माला डालने से पहले अपने मताधिकार को अहमियत दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+