करात ने कहा, कांग्रेस को अब समर्थन नहीं
दरअसल, संप्रग के प्रमुख घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान ने गुरुवार को कहा है कि नई सरकार के गठन में वे वाम दलों से समर्थन लेने के लिए तैयार हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने भी कहा कि वह वाम दलों को अछूत नहीं मानती।
लालू ने पटना में कहा, "सरकार के गठन के लिए सांप्रदायिक ताकतों को एकजुट होना चाहिए।" उन्होंने कहा कि 545 सदस्यीय लोकसभा में यदि संप्रग बहुमत से दूर रहता है तो वाम दलों के लिए उसके दरवाजे खुले रहेंगे।
पासवान ने अपने चुनाव क्षेत्र हाजीपुर में कहा, "हम चाहते हैं कि वाम दल सांप्रदायिक पार्टियों के साथ आएं।"
महाराष्ट्र के बारामती में मतदान करने के बाद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि वह वाम दलों के साथ एक बार फिर काम करने के लिए तैयार हैं।
संप्रग के घटक दलों के इन बयानों के बीच माकपा महासचिव करात ने जोर देते हुए कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस का समर्थन नहीं करेगी।
करात ने समाचार चैनल टाइम्स नाऊ से कहा, "कांग्रेस के साथ मिलकर कोई सरकार संभव नहीं है। उन्हें यह समझना चाहिए।"
यद्यपि, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तीन दिन पहले संकेत दिया था कि चुनाव के बाद वाम दलों के साथ गठबंधन किया जा सकता है। इस पर करात ने कहा कि कांग्रेस की सरकार का समर्थन करने के बजाय वामदल विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications