तीन बेटियों पर फावड़े से हमला, एक की मौत
जिले के साहबगंज थाना प्रभारी दिनेश त्रिपाठी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि घटना आमांव गांव की है। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि अमांव गांव के 45 वर्षीय राम प्यारे चौहान किसी बात पर गुस्से में आकर अपनी तीन बेटियों ममता (6 वर्ष) और पूजा (8 वर्ष) पर फावड़े से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने के कारण ममता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को बचाने गई तीसरी बेटी अनीता (18 वर्ष)पर भी राम प्यारे ने फावड़े से हमला कर दिया, जिसमें वह भी घायल हो गई।
त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि राम प्यारे से पूछताछ में सामने आया है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि उसने अपनी बेटियों पर हमला क्यों किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications