श्रीलंका में नागरिकों का पलायन जारी, सेना ने लिट्टे पर शिंकजा कसा
एक पतली तटीय पट्टी में धकेल दिए तमिल विद्रोहियों का प्रतिरोध धीमा पड़ चुका है लेकिन निरंतर जारी है। एक ओर जहां विश्व समुदाय का लड़ाई रोकने के लिए दबाव बढ़ रहा है,वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसा विश्वास है कि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के कब्जे वाले इलाके में अभी भी 15,000-20,000 तमिल नागरिक फंसे हुए हैं।
राजनयिकों और अधिकारियों ने कहा कि शरणार्थियों में से विद्रोहियों की घुसपैठ की जांच करने के बाद सभी को भोजन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कुछ नागरिकों ने अधिकारियों से शिकायत की है कि जब वे समुद्र मार्ग से पलायन कर रहे थे तो लिट्टे के बंदूकधारियों ने गोलीबारी की।
एक अधिकारी ने बताया कि शरणार्थियों के रहने के लिए वावुनिया में 700 एकड़ में एक राहत शिविर स्थापित करने के लिए जमीन दी गई है।
वावुनिया के अस्पताल में 1250 घायल भर्ती हैं। नजदीक स्थित मन्नार के अस्पताल में करीब 1,000 लोग भर्ती हैं। वावुनिया और मन्नार के चार अन्य अस्पताल भी घायलों से भरे हैं।
श्रीलंका सरकार ने अस्थाई युद्ध विराम के अंतर्राष्ट्रीय अनुरोधों को खारिज करते हुए कहा कि तमिल विद्रोहियों पर नागरिकों को अपने कब्जे से रिहा करने के लिए दबाव डालना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications