मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 0.26 फीसदी हुई (लीड-2)
केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक चार अप्रैल से 11 अप्रैल के दौरान थोक मूल्य सूचकांक में 0.3 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 228.2 से बढ़कर 228.8 हो गया।
तीन प्रमुख कमोडिटी समूहों में विनिर्मित वस्तुओं का सूचकांक 0.2 फीसदी जबकि प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 0.5 फीसदी बढ़ा।
इसके अतिरिक्त ईंधन, बिजली और स्नेहक आदि के सूचकांक पिछले सप्ताह के स्तर 322.6 (अस्थाई) पर बरकरार रहे।
उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गत 21 अप्रैल को मुख्य ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की थी और कहा था कि चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था छह फीसदी की दर से विकास करेगी जबकि मुद्रास्फीति की दर बढ़कर चार फीसदी तक हो सकती है।
'दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनामिक्स' के वाणिज्य विभाग के प्रमुख श्रीराम खन्ना ने कहा कि मुद्रास्फीति की दर अब बढ़ेगी और इस वर्ष दीपावली तक यह दर पांच फीसदी तक जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications