जोशी ने कतार में खड़े होकर किया मतदान
जोशी ने दोपहर करीब 12.30 बजे इलाहाबाद के जार्जटाउन मतदान बूथ पर जाकर वोट डाला। जोशी ने 60-70 लोगों के पीछे खड़े होकर करीब डेढ़ घंटे तक लंबी कतार में खड़े रहने के बाद वोट दिया। घंटे भर से ज्यादा देर तक कतार में खड़े रहने के बाद भी मतदान करने की बारी नहीं आई तो उन्होंने जिलाधिकारी से पीठासीन अधिकारी के ढीले रवैये की शिकायत की।
जोशी ने कहा, "यहां पर पीठासीन अधिकारी के ढीले रवैये के कारण बहुत ही धीमी गति से मतदान हो रहा था। जिसके बाद मैंने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत कर तेज और फुर्तीले अधिकारियों व कर्मचारियों को बूथ पर तैनात करने की मांग की। जिलाधिकारी स्वयं मौके पर आए और उन्होंने यहां पर कुछ अन्य कर्मचारियों की तैनाती की। जिसके पश्चात मतदान सुचारू रूप से होना शुरू हुआ।"
इलाहाबाद के जार्जटाउन मुहल्ले में जोशी का निजी मकान है। यह इलाका इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में आता है लेकिन परिसीमन में यह क्षेत्र फूलपुर संसदीय क्षेत्र में चली गया है।
जोशी तीन बार इलाहाबाद से सांसद रह चुके हैं। परिसीमन में इलाहाबाद संसदीय सीट का स्वरूप बदल जाने के कारण जोशी इस बार वाराणसी से चुनाव मैदान में हैं। इलाहाबाद से वह पिछला लोकसभा चुनाव हार गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications