लोकसभा प्रत्याशियों की पत्नियां भी कर रही हैं जी तोड़ मेहनत

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। वे बिल्कुल आम महिलाओं की तरह दिखती हैं घरेलू, कामकाजी या फिर कम से कम अराजनीतिक लेकिन लोकसभा चुनाव में पतियों की भागीदारी ने उन्हें भी कड़ी धूप में निकलने के लिए प्रेरित किया है।

दिल्ली की लोकसभा सीटों से किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की पत्नियां राजधानी की 45 फीसदी महिला वोटरों के वोट हासिल करने का प्रयास कर रही हैं। अपने पतियों की जीत सुनिश्चित करने के प्रयास में वे इतनी व्यस्त हैं कि उन्हें अपने परिवार के साथ बैठने तक के लिए वक्त नहीं मिल रहा है।

चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कपिल सिब्बल की पत्नी प्रमिला सिब्बल का मानना है उनके पति के क्षेत्र की महिला मतदाता उनसे खुली हुई हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि आमतौर पर उनका राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं है और वह अपने पति की मदद के लिए चुनाव अभियान में हिस्सा ले रही हैं।

नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी विजय गोयल की पत्नी और दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राध्यापक प्रीति गोयल और उनकी बेटी लगातार क्षेत्र के दौरे कर मतदाताओं की समस्याओं की सूची तैयार कर रही हैं ताकि गोयल को उनसे अवगत करा सकें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+